CG Board Result 2025 घोषित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की परीक्षा परिणाम जारी, 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की हुई घोषणा, देखें परिणाम
CG Board 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित, 10वीं में 76.53 एवं 12वीं में 81.87% छात्र पास

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CG Board Result) आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आज प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई है। यह दिन छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व का दिन है।” उन्होंने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट https://cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
10वीं के टॉपर्स:
इस वर्ष कक्षा 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर जिले के नमन कुमार ने संयुक्त रूप से 99.17% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं बलौदाबाजार के लिव्यांश देवांगन ने 99.00% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
12वीं के टॉपर्स:
कक्षा 12वीं में कोंडागांव कांकेर के अखिल सेन ने 98.20% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मनेंद्रगढ़ की श्रुति ने 97.40% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
CG Board Topper 2025: 10वीं में ईशिका, 12वीं अखिल सेन ने किया टॉप
| कक्षा | टॉपर का नाम | जिला | प्राप्त अंक (%) |
|---|---|---|---|
| 10वीं | ईशिका बाला, नमन कुमार खूंटिया (संयुक्त टॉपर) | कांकेर, जशपुर | 99.17% |
| 12वीं | अखिल सेन | कांकेर | 98.20% |
https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/new-doc-05-07-2025-1608-4577449.pdf
CG Board Class 12th Topper 2025: बारहवीं में अखिल सेन ने किया टॉप
| रैंक | टॉपर का नाम | अंक (%) | जिला |
|---|---|---|---|
| 1 | अखिल सेन | 98.20% | कांकेर |
| 2 | श्रुति मंगथानी | 97.40% | महेंद्रगढ़ |
| 3 | वैशाली साहू | 97.20% | बेमेतरा |
| 4 | हिमेश कुमार यादव | 97% | बलौदा बाजार |
| 4 | लुभी साहू | 97% | बलोदा बाजार |
| 5 | पल्लवी वर्मा | 96.60% | रायपुर |
| 5 | कृतिका यादव | 96.60% | रायगढ़ |
| 6 | धनेश्वरी यादव | 96.40% | रायपुर |
| 6 | रुचिका साहू | 96.40% | रायपुर |
| 7 | निशा इक्का | 96% | जशपुर |
https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/05/new-doc-05-07-2025-1559-4577447.pdf
ऐसे करें CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 चेक:
-
सबसे पहले https://cgbse.nic.in पर जाएं।
-
“High School Result 2025” या “Higher Secondary Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही परिणाम देखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।



