बोडलाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

भालू के हमले में चार ग्रामीण घायल, अस्पताल पहुंचकर मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

कवर्धा। जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान दो भालुओं ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

घायलों में ग्राम बाघूटोला के सुखराम पटेल, उमेंद पटेल, ग्राम चिखली की फूल बाई और ग्राम दियाबार की राजमती शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल को रायपुर रेफर किया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वन विभाग ने तत्काल राहत राशि भी उपलब्ध कराई है।

घटना के समय उपमुख्यमंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Rishabh Das Mahant

Editor, RD India News

Related Articles

Back to top button