विविध ख़बरें

204 यात्रियों की मौत अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में 41 घायल

ऋषभ दास –

गुरुवार दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में हुआ एयर इंडिया का भीषण हादसा अब तक का सबसे बड़ा एयर ट्रेजेडी बनता जा रहा है । सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से टेक ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही AI 171 787 एयर इंडिया ड्रीमलाइनर क्रैश होकर बीजे मेडिकल कॉलेज k रेजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल और मेस में जा गिरा ।

इस घटना में 204 लोगो की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 41 घायलों का इलाज सिविल हॉस्पिटल में जारी है ।अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने पुष्टि की है की अबतक 204 लोगो का शव सिविल अस्पताल पोस्टमार्डम के लिए लाए जा चुके है जबकि जख्मी 41 लोग अलग अलग वार्ड में भर्ती है । मलबे में अभी और लोगो के फंसे होने की आसंका जताई जा रही है जिसके चलते राहत वा बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है

विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18005691444 जारी किया है ।विदेशियों के लिए अलग नंबर है +91 8062779200 भी सक्रिय किया गया है एयरलाइन ले मीडिया से अपील की है की यह नंबर सिर्फ पीड़ितों के लिए है इसलिए पत्रकार इन्हे कॉल न करें ।

Rishabh Das Mahant

Editor, RD India News

Related Articles

Back to top button