विविध ख़बरें

खुद के दो बच्चो को छोड़ चली प्रेमी के साथ

ऋषभ दास महंत – कोरबा से एक चौकाने वाला खबर सामने आया है की एक महिला अपने दो बच्चे और पति को छोड़ कर, महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई , जब पति ने विरोध किया तो वो अपने पति को कई प्रकार की धमकी देने लगी ,अब उसका पति थाने की चक्कर लगाकर इंसाफ की गुहार कर रहा है। पूरी घटना कोरबा जिले की मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है ।
पीड़ित संजय जांगड़े 26 वर्ष secl आउटसोर्सिंग कंपनी में वाहन चालक है । उसने 2017 में रुखसाना बानो नाम के युवती से प्रेम विवाह किया था, इसी बीच रुखसाना की जान पहचान कोरबा के एक दुकान में काम करने वाले सूरज महतो से हुई, सूरज महतो मूल निवासी बिहार से है और कोरबा में रह कर दुकान में काम करता था।
पति से छुप कर घंटो बाते करती थी अपने प्रेमी से, इस बात का संदेह संजय जांगड़े को हुआ तब वह रुखसाना को माना करने लगा तब रुखसाना बानो अपने पति संजय को   धमकी देने लगी की अगर वो उसे रोकने की कोशिश करेगा तो संजय का हाल भी मेरठ में हुई ड्रम वाली मर्डर घटना जैसा ही कर देगी ।
पति ने पत्नी गुमसुदगी की शिकायत मानिकपुर थाने में कराई जिसके बाद पुलिस ने रुखसाना से संपर्क किया फिर 6 जून को रुखसाना अपने प्रेमी साथ थाना पहुंची और हमेशा की लिए अपने प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया ।

Rishabh Das Mahant

Editor, RD India News

Related Articles

Back to top button