मोरध्वज पटेल की कविता

छोटा झाड़ीदार पौधा है नींबू का
————————+————————-
छोटा झाड़ीदार पौधा है नींबू का,
छोटी कंटीली शाखाएं और इसका।
पत्तियॉं छोटी, डंठल छोटा,
फूल की कली है सफेद रंग का ।।
नींबू गोल या अंडाकार है होता,
गुदे से चिपका रहता इसका छिलका।
पकने पर यह पिला हुआ करता,
गुदा,अम्लीय तेज सुगंध है जिसका ।।
कोष, रसयुक्त यह है चमकदार,
उष्णदेशीय भागों में है इसका प्रमाण।
जंगली भागों में यह उगता -बढ़ता,
विभिन्न किस्में हैं इसमें रसदार ।।
वीटामिन सी से भरपूर है नींबू,
रोग निवारक है स्फूर्ति दायक ।
विटामिन ए, बी हैं इसके सहायक,
विटामिन से भरपूर है ताजगी दायक ।।
नोट : रसदार नींबू कि किस्में हैं- कागजी नींबू,पूसा उदित, पूसा अभिनव, बालाजी नींबू।
✍️✍️✍️
मोरध्वज पटेल
ग्राम परसदा कलॉं
सक्ती, छत्तीसगढ़
7746960191

