अवैध रूप से कार में गांजा ले जाते 2 लोग गिरफ्तार

सक्ती -अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले 02 गिरफ्तार दिनांक 07.03.26 दिन शनिवार को थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग.अपराध क्रमांक 79/26 धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट. के तहत अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले 02 आरोपी गिरफतार ।(1)नाम आरोपी अमर सिंह गुप्ता पिता स्व. राधेश्याम गुप्ता उम्र 32 साल निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) (2) मनी राम उर्फ बंटी धु्रव पिता बैशाखू उम्र 20 साल निवासी नवापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ. ग) ।जप्त सामाग्री – 9.225 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 455000 रूपये एवं मारुति
डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 एक्यू2241कीमती225000 रूपये। मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार अवैध गांजा /शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदर्शन पर दिनांक 07.03.26 को निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार के द्वारा टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया ।आरोपी 01. अमर सिंह गुप्ता पिता स्व. राधेश्याम गुप्ता उम्र 32 साल निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) 02. मनी राम उर्फ बंटी धूरव पिता बैशाखू उम्र 20 साल निवासी नवापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) के द्वारा मारुति डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यू 2241 के साथ बिक्री हेतु परिवहन करते हुये पकड़ा गया। जिनके कब्जे एक नीला काला रंग बैग मे 08 नग एक-एक किलोग्राम एवं 02 नग आध आधा किलोग्राम खाकी रंग के सेलोटेप से लपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला पैकेट सहित 9.225 किलोग्राम कीमती 455000 रुपए एवं मारुति डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यू 2241 कीमती 225000 रूपये जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर नारकोटिक्स एक्ट का सबूत पाए जाने से आरोपियों को गिरफतार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. मथुरा प्रसाद मन्नेवार ,सउनि यशवन्त राठौर, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर ,आर. श्याम हरवंश , आर. शैलेन्द्र राठौर, आर. प्रमोद सोनन्त , आर. सतीश यादव का विशेष योगदान रहा।.

