सेल्फी ने ये काम किया

पिंकी की कविता
विधा – कविता
शीर्षक – “सेल्फी ने ये काम किया”
“सेल्फी ने ये काम किया”
मोबाइल की दुनियां ने
एक नया चमत्कार किया
जिसका ‘सेल्फी’ नाम दिया
सेल्फी ने ये काम किया…..
सेल्फी ने एक अच्छा काम किया
सुनहरे पलों को थाम लिया,
लेकिन सेल्फी ने सब को अपने
नाम किया सेल्फी ने ये काम किया….
आये दिन शादी, पार्टी में बड़े– बड़े
काम किया लेकिन अपनों का
सुकून लिया, सभी जुड़ गये सेल्फी
लेने में दुल्हन को सारेआम किया
सेल्फी ने ये काम किया…
करते– करते थकते नहीं कोई
हर किसी ने नये –नये पोज को
अपने नाम किया, सेल्फी जिसका नाम दिया हर एक को चढ़ता ही गया
सेल्फी का बुखार…..
सेल्फी ने ये बड़े काम किया…..
खाने तक को भी भूल जाते
किया मोबाइल ने सब का बुरा हाल
हर किसी को चढ़ता गया
सेल्फी का बुखार…..
सेल्फी ने ये काम किया…..
और क्या बताऊं तुम्हें मैं
इसकी खूबी जिसने अनेकों
घटनाओं को अंजाम दिया
सेल्फी ने ये काम किया…..
अपनों के मोह को बांध लिया
क्यूंकी हाल पूछना अब कहाँ हुआ?
स्टेंट्स देखकर सबने जान लिया,
सेल्फी ने ये बड़े काम किया…..
पिंकी देवांगन
जांजगीर छत्तीसगढ़।

