विविध ख़बरें

सुशासन सेवा और गरीब कल्याण

ऋषभ दास महंत – आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सुशासन, सेवा और गरीब-कल्याण के 11 वर्षों की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। यह दौर भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है।

मोदी जी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक प्रगति, कृषि उत्थान, नवाचार, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा में नए कीर्तिमान रचे। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र ने हर नागरिक को प्रगति से जोड़ा।

डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, चंद्रयान और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों ने भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर ने सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया।

‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व अनुकरणीय है। अंत्योदय से राष्ट्रोदय की इस यात्रा में हर भारतीय को समेटकर उन्होंने समृद्ध और समावेशी भारत की नींव रखी।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार।

Rishabh Das Mahant

Editor, RD India News

Related Articles

Back to top button