विविध ख़बरें
शा.पूर्व मा.शाला परसदाकला में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
शा.पूर्व मा.शाला परसदाकला में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
जैजैपुर:- सक्ति जिले के विकासखंड सक्ति अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदाकला के शा.पूर्व मा.शाला में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया और साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों गाना,भाषण एवं देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य भी किया गया। इस कार्यक्रम में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक फलेश कुमार साहू,शिक्षक दुर्गेश साहू,यशवंत यादव,संजीव कुमार साहू प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती लक्ष्मी भैना,शिक्षिका मितिका साहू,गायत्री देवांगन,शशि साहू, संतोषी साहू साथ ही गांव के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।


