विविध ख़बरें
पोरथा के किसानों ने नेशनल हाइवे पोरथा सब्जी मंडी के पास किया चक्काजाम

टोकन कटने के बाद भी कम ले रहे हैं धान
धान न खरीदने से किसान हुए आग बबूला
जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
दरअसल पूरा मामला सक्ति जिले के पोरथा की हैं जहां किसानों ने टोकन कटने के बाद भी खरीदी प्रभारी द्वारा कम धान लेने से नाराज किसान अपने धानों को ट्रेक्टर में लेकर नेशनल हाईवे पोरथा धान मंडी के पास चक्काजाम कर दिए हैं।और सरकार से मांग कर रहे हैं कि टोकन में जितना क्विंटल धान लिखा है उतना खरीदी करो और जोरदार नारे भी लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बाराद्वार में भी किसानों द्वारा इसी समस्या को लेकर वहां भी चक्काजाम कर दिया है इस तरह की खबरें आ रही है।अब देखना जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
